पिकअप वाहन से चार प्रतिबंधित पशु बरामद
कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की निगरानी में सीओ खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस एक पशु तस्कर मुस्तफा पुत्र असगर ग्राम दहवा थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया। मौके पर पिकअप से क्रूरता पूर्वक बांध कर ले जायी जा रही प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । पकड़े गये पशु तस्कर के खिलाफ पडरौना कोतवाली एवं नेबुआ नौरंगिया में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। इन दोनों थानों की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ चन्द्रभूषण प्रजापति, एसआई मनोज कुमार, अम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.