बिहारशरीफ, मई 28 -- नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी हाई स्कूल के पास हुआ हादसा नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट-लोहंडा मार्ग में भोभी हाई स्कूल के पास गुरुवार को पिकअप वाहन से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका गया पासवान की 60 वर्षीया पत्नी शकुंतला देवी है। घटना को अंजाम देकर चालक, पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर से पैदल ही सड़क किनारे हाई स्कूल की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और भाग निकला। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप वाहन से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ...