गोड्डा, अप्रैल 27 -- बोआरीजोर (गोड्डा), प्रतिनिधि बोआरीजोर घोड़ी चौक मुख्य मार्ग के गोरंटिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से 32 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोरंटिया निवासी संतलाल मुर्मू अपनी पत्नी खुशबू हेंब्रम के साथ पैदल भुस्का की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पहले आगे चल रहे एक ऑटो को ठोकर मार दी। इसके बाद जैसे ही पिकअप वाहन बांयी की मुड़ा तो आगे चल रही खुशबू हेंब्रम को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इधर पिकअप वाहन की ठोकर से ऑटो सड़क किनारे बहियार जा घुसा। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति समेत घायल को भी गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेहरमा स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.