मैनपुरी, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के एनएच-34 बाईपास पर ग्राम बझेरा के सामने शुक्रवार सुबह युवक का शव मिला था। पुलिस जांच में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। कन्नौज जनपद के कोतवाली छिबरामऊ के इंदिरा नगर निवासी दीपांशु चतुर्वेदी उर्फ बोबी पुत्र मनोज चतुर्वेदी को भोगांव अपनी ससुराल जाते समय गुरुवार रात थाना क्षेत्र के बाईपास पर ग्राम बझेरा के सामने पिकअप वाहन के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सिर में चोट लगने से हुई थी दीपांशु की मौत, पीएम में खुलासा घटना में 37 वर्षीय दीपांशु चतुर्वेदी गंभीर रूप से जख्मी होकर हाईवे के डिवाइडर पर रात भर पड़ा रह...