बिजनौर, फरवरी 21 -- पिकअप वाहन ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी स्वामी व भैंसा घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी निवासी मलखान नांगल- मंडावली मार्ग पर सराय आलम नहर पुलिया के समीप गन्ना क्रेशर पर भैंसा बुग्गी से खोई ढोने का काम करता है। बृहस्पतिवार की रात मंडावली दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में मलखान व भैंसा घायल हो गए। चालक पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.