मुंगेर, मार्च 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कैथी गांव में बजरंग बली स्थान के समीप सड़क पार कर रही एक 6 साल की बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कैथी गांव निवासी गुड्डु कुमार की 6 वर्षीय पुत्री एंजल कुमारी गांव में हो रहे रामधुन को देखकर आ रही थी। सड़क पार करते के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप माल वाहक वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद भाग रहे पिकअप मालवाहक वाहन को ग्रामीणों ने ड्राइवर सहित धर दबोचा। इधर धक्के से जख्मी बच्ची को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची के बाये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.