संभल, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र में एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बुकिंग पर निकले पिता-पुत्र दो दिन बाद भी घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के भिरावटी के मजरा मलुआ निवासी गीता पत्नी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नरेश और पुत्र भीमसेन 2 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे एक फोन कॉल आने के बाद पिकअप वाहन लेकर घर से निकले थे। बताया गया कि गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्ति भी सवार थे, जिन्होंने बुकिंग कराई थी। परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी आखिरी बार एक रिश्तेदार से बात हुई थी। उस दौरान नरेश ने बताया था कि वे गढ़ टोल प्लाजा (दिल्ली रोड) पर हैं। उस समय गाड़ी भीमसेन चला रहा था और नरेश पीछे बैठे हुए थे। इसके बाद से दोनों का मोबाइल बंद हो गया और उनसे कोई संपर...