दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। दोनार-बेनीपुर एसएच 56 पर सदर थाना क्षेत्र के धोई चट्टी के पास गत आठ मार्च की देर रात ट्रांसपोर्ट के सामान से भरी एक पिकअप वैन की लूट के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर अलग-अलग जगहों से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से लूटे गए कई सामान भी बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर घोराघटा निवासी रवि कुमार, पतोर थाना क्षेत्र के बड़की दाइंग निवासी विवेक यादव एवं सोनकी निवासी धर्मवीर साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप व चप्पल के 17 कार्टन, दवा का एक कार्टन, 15 साड़ी एवं एक पैकेट दुपट्टा बरामद किया है। हालांकि लूटी गई पिकअप एवं उसमें मौजूद बड़ी संख्या में अन्य सामान बरामद करने तथा घटना को अंजाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.