खगडि़या, अप्रैल 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना के प्राणपुर गांव निवासी जयनंदन यादव ने गुरुवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर शस्त्र के बल पर पिकअप लूटकर फरार हो जाने की शिकायत की है। घटना बुधवार की रात एनएच 107 तेलिहार पंचायत के शिवनगर रामनगर चौक के निकट की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक बुधवार के देर रात एक अंजान व्यक्ति ने सिंहेश्वर स्थान मंडी से पिकअप को सब्जी लोड कर उसराहा के लिए बुक किया। पिकअप बुक होने के बाद उसका चालक उसराहा में सब्जी अनलोड कर जब लौटकर आ रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर पीछे से आ रहे दो अपाची पर सवार चार नाकाबपोश लोगों ने पिकअप को ओवरटेक कर चालक को शस्त्र का भय दिखाकर रोककर पिकअप लूटकर उसराहा बीपी मंडल पुल की ओर फरार हो गए। आवेदक के मुताबिक उसका पिकअप फाइनेंस पर लिया गया था। जिसमें उसके पिकअप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.