गढ़वा, अप्रैल 22 -- गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के पिंडरा शिव मंदिर के पास पिकअप व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल गढ़वा जिले के चिनिया गांव निवासी राजेंद्र साह का पुत्र बिट्टू कुमार गुप्ता और सुरेश साह का पुत्र जगनारायण गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिट्टू कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिंडरा परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। उसी क्रम में शिव मंदिर के पास एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.