मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जिगना। विंध्याचल पुलिस ने गैपुरा चौराहे के पास से शनिवार को दो पशु तस्करों को धर दबोचा। उनके पास पिकअप से चार मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विंध्याचल पुलिस को शनिवार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में मवेशी लादे हुए हैं। जो वध के लिए लेकर जा रहे हैं। गैपुरा चौराहे पर पिकअप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के बड़ी लोहरी निवासी राम बहादुर यादव और आशीष यादव उर्फ बड़कुआ को धर दबोचा। पिकअप की तलाशी लेने पर लदे चार मवेशी बरामद हुए। जो वाहन में बंधे हुए थे। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। बरामद मवेशी को गोशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.