पिकअप में लदी 42 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया, मई 12 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार को पिकअप पर लदी करीब 42 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये बतायी जा रही है। तस्करों से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।एनएच 31 पर मांझी पुल से कुछ दूर पहले पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिहार की ओर जा रहे पिकअप को संदेह होने पर जवानों ने रोक लिया। छानबीन में वाहन पर शराब लदा हुआ मिला। पुलिस ने गाड़ी में सवार दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी विकास यादव तथा भोजपुर (बिहार) के ख्वासपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर डेरा निवासी अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि शराब की खेप बैरिया में स्थित सुमित सिंह के अंग्रेजी शराब की गोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.