आरा, जनवरी 22 -- -फलों की आपूर्ति की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ -कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास पकड़ी गयी शराब की खेप -उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जायी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कोईलवर थाने की पुलिस ने फलों की आपूर्ति की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस की ओर से पिकअप से 855 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। पिकअप सवार अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें यूपी के बदायूं जिले के कुसैत थाना क्षेत्र एक दियुरिया अस्गुणा गांव निवासी राजपाल सिंह के पुत्र पवन कुमार और सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के खुर्शीद के पुत्र तनवीर शामिल हैं। इनके तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर स...