बस्ती, अप्रैल 14 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आलू लादकर जा रही एक पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली पोल के नीचे लटक रहे तार के चपेट में आ गई। तार से टच होते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर पिकअप पर ही गिर पड़ा। पोल गिरते ही वाहन में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही किसी राहगीर ने बिजली विभाग को फोन कर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से लगी आग सूचना पाकर विद्युत विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर दी, जिससे आग और करंट फैलने का खतरा टल गया। हालांकि इस घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रभारी अवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.