रामपुर, मार्च 29 -- वन विभाग की टीम में 23 कुंतल खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। आरोपी पीपली वन से अवैध कटान कर लकड़ी को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन का है। वन क्षेत्र में खैर की लकड़ी का कथन लगातार हो रहा है। बेखौफ लकड़ी तस्कर आए दिन अवैध कटान करते रहते हैं। वन विभाग की टीम को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कुछ तस्कर पिकअप में खैर की लकड़ी भर कर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। लकड़ी तस्करी की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई। टीम को जैसे ही पिकअप दिखाई दी उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन त...