बरेली, जनवरी 24 -- शाही, संवाददाता। शनिवार दोपहर शाही शेरगढ़ रोड पर बुझिया माइनर के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सबार युवक शाही से शेरगढ़ की तरफ जा रहे थे और पिकअप चालक पिकअप लेकर शाही की तरफ जा रहा था। टक्कर लगने के बाद बाइक और बाइक चालक पिकअप में फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। उसके बाद पिकअप सड़क पर छोड़कर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने पिकअप के नीचे फंसे बाइक चालक को निकाला। बाइक चालक शिवा निवासी नगला थाना शेरगढ़ गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने बताया शिवा के एक पैर के चीथड़े हो गए। वहीं उसके पीछे बैठा साथी सर्वेश भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली भेज दिया। पुलिस नेबाइक और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। फिसलन से दर्जन भर बाइकें गिरी शुक्रवार को बारिश में शाही शेरगढ़, शाही फतेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.