बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच,संवाददाता।शहर के मोहल्ला नवागढ़ी में सड़क के किनारे लटक रहे बिजली के खंभे से पिकअप टकरा गई। इससे बिजली लाइन सहित खंभा जमीन पर गिर गया। स्पार्किंग होने पर चालक वाहन छोड़कर कूद गया। शुक्र रहा कि करंट की चपेट में आने से पहले वाहन आगे निकल गया। हादसा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जेई ने पुलिस को बुलाकर वाहन सौंप दिया। कुछ घंटे बाद मरम्मत शुल्क लेकर वाहन को छोड़ा गया। इस दौरान आपूर्ति बाधित रही। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवागढ़ी में मुख्य सड़कों के किनारे लगे ज्यादातर बिजली के पोल व लाइन लटक रही हैं। सड़क से गुजरते वाहनों में फंसकर अक्सर लाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इससे आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। बुधवार को शाम वाहन लाइन में फंस गया। इसके बाद टूटकर सामने बने मकान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.