प्रयागराज, अप्रैल 14 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सराय‌इनायत थानाक्षेत्र में भयावह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ककरा दुबावल मार्ग पर बेकाबू पिक‌अप ने सड़क के किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गाड़ी के पहिये में फंसकर क‌ई मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने छात्र को एस‌आर‌एन अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।दक्षिणी कोटवां गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह का 21 वर्षीय बेटा हर्षित सिंह भूसा ढोने के लिए मजदूर बुलाने मंगलवार सुबह घर से निकला था। हर्षित ककरा दुबावल गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े होकर मजदूरों से बात कर रहा था तभी ककरा तिराहे की ओर से आ‌ई एक तेज रफ्तार पिक‌अप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप उसे रौंदते हुए भागने लगा लेकिन हर्षित वाहन के पहिये में फंस गया। उसका सिर बार-बार पर सड़...