पिकअप में पीछे से घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बस्ती, मई 11 -- बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव के पास देर रात महाराजगंज की ओर जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के महुआ लखनपुर गांव निवासी मनोज पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान कैलाश पांडेय पुत्र राम प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है।घटना यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंच गए। हादसा रात करीब 11:40 बजे का बताया जा रहा है।प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.