बरेली, फरवरी 27 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाईवे पर स्विमिंग पूल के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मारकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पिकअप चालक को भी चोटें लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। टांडा मुड़िया निवासी कार चालक कय्यूम अली अपने गांव के एक परिवार के साथ पासपोर्ट कार्यालय में काम निपटाकर गुरुवार दोपहर बाद घर लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर स्विमिंग पूल के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप फास्टैग रिचार्ज करा रही थी। कार पिकअप में टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मल्लू हसन पुत्र इस्माइल, उनकी पत्नी इमामद, बेटी शबाना, नातिन रेहाना और नाती फरहान निवासी टांडा मुड़िया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.