पिकअप मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। रॉन्ग साइड से पिकअप में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें लोड केमिकल फैल गया था। मथुरा जनपद के कोसीकलां राधा विहार निवासी नंदराम ने बताया कि उसकी पिकअप अमन चलाता है जो 21 अप्रैल को कोसीकलां से छतरपुर जा रहा था। तभी राठ-पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर देवासी पेट्रोल पंप के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बुरी तरह घायल हो गया। नंदराम की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.