बलिया, मार्च 8 -- नगरा (बलिया)। पिकअप-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में शनिवार की रात आठ लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार के खैरा खास गांव के लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान नगरा- बेल्थरारोड मार्ग पर इलाके के खेमपुर चट्टी के पास सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में बोलेरो सवार60 वर्षीय विजयशंकर, 65 वर्षीय सुरेंद्र, 55 वर्षीय रामबली, 8 वर्षीय करन पुत्र सोहन राजभर, 60 वर्षीय रामाधार राजभर तथा 24 वर्षीय रितेश राजभर घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक 45 वर्षीय रामधर तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.