हरदोई, जनवरी 10 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के गांव गोविन्दखेड़ा मजरा बहुती में शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन को पीछे बैक करते समय लगी टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। गांव निवासी महेश ने बताया कि उनकी मां शांति को हल्का बुखार था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के तिराहे पर स्थित दुकान से दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक चालक पिकअप वाहन को पीछे बैक कर रहा था। तभी वाहन की टक्कर उनकी मां शांति को लग गई। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी कोथावां ले जा रहे थे पर रास्ते में मीनाबाजार के पास शांति ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि मृतका के बेटे महेश ने सूचना दी है कि पिकअप की टक्कर से उनकी मां की मौत हुई है। मामले में वह किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.