सोनभद्र, मार्च 9 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर सोमवार की दोपहर पिकअप-बाइक टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर म्योपुर से अपने घर बभनी के धनखोर जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के जुर्रा गांव निवासी 16 वर्षीय अजय पुत्र रामसाय और उसके साथी घनखोर निवासी 19 वर्षीय राबिंस पुत्र रामखेलावन एक ही बाइक पर सवार होकर म्योरपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से म्योपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में मौजूद डॉ. शिशिर श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.