पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक जख्मी
बलिया, अप्रैल 23 -- हल्दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीताकुंड चट्टी पर गुरुवार को पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में इलाके के उदवंत छपरा निवासी 28 वर्षीय लव उपाध्याय घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गाय लदी पिकअप को कब्जा में ले लिया। इस सम्बंध में एसओ राजू राय का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.