बगहा, फरवरी 2 -- सिकटा। सीमा सड़क रोड़ में सिकटा थाने के सिकटा-हसनपुरा गांव के नजदीक सोमवार की सुबह पिकअप वैन- बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार की पहचान धर्मपुर गांव निवासी हसन राय के पुत्र गफुर राय (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटनास्थल से जख्मी युवक को तत्क्षण इलाज हेतु सीएचसी, सिकटा ले गए। जहां चिकित्सक डॉ.वसीर ने उसका पैर फ्रेक्चर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी युवक शादी-विवाह के बारात में पटाखा बजाता है।ग्रामीणों ने बताया कि वह रात में पटाखा बजाकर घर आया था। सुबह में किसी काम को लेकर बाइक से कहीं जा रहा था। वहीं पिकअप वैन रक्सौल की ओर से समान पहुंचाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान हसनपुरा गांव के पास बाढ़ में क्षतिग्रस्त होकर सीमा सड़क रोड़ पर बाइक अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.