बरेली, मार्च 21 -- मीरगंज, संवाददाता। पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस रोड किनारे बिजली के दो खंभों को तोड़ कर पलट गई। जिससे बस के शीशे टूट गए। कई यात्री चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को निकाला। यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। खंभे टूटने से मीरगंज के नगरीय उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई।प्राइवेट डबल डेकर बस शुक्रवार की दोपहर में धनेटा क्रासिंग से शाही जा रही थी। दोपहर में 12.50 बजे गांव भिटौली नगला के पास सामने से आई मुर्गों से भरी पिकअप को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। बस रोड किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। खंभे से टकराने से बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया।बस हेल्पर शानू सहित कई यात्री चोटिल हो गए। घटना के बाद भिटौली नगला के ग्रामीण और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.