पिकअप पलटी, दूल्हा-दुल्हन समेत 18 आदिवासी घायल
झांसी, जून 29 -- वैवाहिक गीतों की खुशियां चीख-पुकारों में बदली, छह की हालत नाजुक झांसी-खजुराहो एनएच पर बंगरा में हुआ भीषण हादसा झांसी, संवाददाता झांसी-खजुराहो एनएच पर बंगरा के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में शादी के बाद हत्थे (हल्दी के हाथ) लगाने देव स्थान जा रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 18 लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दूल्हा-दुल्हन की शादी ग्राम पंचायत तेजपुरा घुराट के कुइया खिरक निवासी दलपत आदिवासी के बेटा पुष्पेन्द्र कुमार की शादी बीती 27 जून हुई थी। सोमवार को दूल्हा दुल्हन, नाते-रिश्तेदार, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं-पुरुष सहित करीब 20 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर हत्थे लगाने देव स्थान अक्सेव जा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.