पिकअप पलटने से शव यात्रा में जा रहे 10 लोग घायल
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबहा-जहांगीरपुर सड़क पर सकरा-मंसूरपुर पंचपृथी चौक के पास बुधवार को बाइक से बचने में पिकअप पलट गई। इसमें शव यात्रा में जा रहे 10 लोग घायल हो गए। झटका लगने से बाइक सवार भी जख्मी हो गया। बताया जाता है कि सकरा बाजार (सकरा फरीदपुर) निवासी वीरेंद्र साह की मां का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने बूढ़ी गंडक के ढोली घाट पर जा रहे थे। इसी बीच पिकअप के सामने बाइक सवार आ गया, जिससे बचने में अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। पिकअप सवार सकरा बाजार निवासी देवेंद्र साह, लालबाबू राय, राहुल कुमार, ऋषभ कुमार को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि घायल महेंद्र राम, गणेश राम, जयकिशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.