पिकअप पलटने से घायल चालक की गई जान
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला के माहुल के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 208 के पास सीमेंट लदी पिकअप का टायर फटने से चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पूर्व हुई दुर्घटना में वह घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। चंदवका गांव निवासी अरविंद कुमार (42) पिकअप चलाता था। सात मई को वह सेहदा से सीमेंट लेकर अहरौला जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 208 के पास टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अरविंद सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.