गौरीगंज, जनवरी 21 -- जगदीशपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप पर लदे चोरी के 12 ड्रम केमिकल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएचओ जगदीशपुर डीके यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने एक पिकअप को रोककर तलाशी लिया तो उस पर 12 ड्रम लदे थे। जिनमें केमिकल भरा हुआ था। इसके संबंध में उन्होंने पिकअप पर मौजूद जीतेन्द्र कुमार पुत्र राज कुमार चौहान निवासी रायपुर मजरे पलिया चंदापुर थाना मुसाफिरखाना व नीरज पाण्डेय पुत्र चन्द्र नारायण पाण्डेय निवासी जेनपुर थाना जामो से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह लोग डीजल चोरी का कार्य करते हैं और टैंकरों से डीजल चुराकर इस चोरी के केमिकल को उसमें मिला देते हैं। जिसे डीजल के नाम पर बेंचकर मोटा मुनाफा कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.