बलिया, जून 10 -- सोहांव। नरही पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप पर लदे गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने रामगढ़-एकौनी तिराहा से गुजर रहे पिकअप को संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में वाहन पर पांच गाय और बछड़ा लदे मिले। पुलिस ने गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के टोडरपुर निवासी सूरज पुत्र जागा राम तथा भांवरकोल थाना क्षेत्र के ही मनिया निवासी सेराज उर्फ सन्दीप पुत्र शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...