पिकअप पर लदे गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार
मऊ, मार्च 2 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मनाजीत के समीप रविवार की शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लदी दो गोवंशीय पशु और एक बछड़े सहित दो कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़ा। थाने लाकर पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना उपनिरीक्षक मनोज सिंह हमराही सिपाहियों के साथ रविवार की शाम गश्त पर थे। इस बीच मनाजीत के समीप राज्य मार्ग पर तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन को रुकवाया। तलाशी के दौरान इस वाहन में दो गोवंशीय पशु सहित एक बछड़ा को क्रुरता पूर्वक लादे गए थे। पुलिस ने वाहन में सवार पशु तस्कर आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी बाल अपचारी प्रींस और चालक और तस्कर मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वाहन समेत पशुओं को थाने लाकर अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.