पटना, जनवरी 10 -- गौरीचक पुलिस ने शुक्रवार को एक पिकअप से 80 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। पिकअप पर डिस्पोजल प्लेट के बोरे के नीचे बीच छुपाकर शराब रखी गई थी। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि झारखंड से गया के रास्ते पटना की ओर आ रहा था। एसएच-1 स्थित गौरीचक बाजार में वाहन जांच के दौरान एक पिकअप को रोका गया। पिकअप पर डिस्पोजल प्लेट लदा था। पिकअप की तलाशी में दौरान 80 कार्टन शराब बरामद हुई। पुलिस ने वैशाली निवासी पिकअप चालक वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.