बक्सर, फरवरी 9 -- सिमरी। तिलक राय के हाता पुलिस ने रविवार की रात शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने केशोपुर हनुमान घाट के पास धावा बोलकर पिकअप से 406 लीटर शराब जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप धंधेबाज लेकर आने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के बाद चिन्हित स्थल की घेराबंदी कर दी। लेकिन, पहले से अलर्ट कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वहीं पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पिकअप के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और धंधेबाज को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनकी पहचान कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.