मुजफ्फरपुर, मई 29 -- सकरा। बेरुआ गांव में गुरुवार की रात बरियारपुर पुलिस ने पिकअप पर लोड 334 लीटर शराब बरामद की है। चालक और तस्कर फरार हो गया। डीएसपी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पिकअप का पीछा कर रही थी। बेरुआ गांव में सड़क किनारे पिकअप पलट गई। पिकअप की तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...