पिकअप पर लदी 22 लाख की शराब बरामद, चालक फरार
बलिया, मई 27 -- बलिया, संवाददाता। दोकटी पुलिस ने पिकअप पर लदी करीब तीन सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। इस मामले में गाड़ी मालिक पर नामजद तथा अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।एसओ दोकटी वीरेन्द्र सिंह रात में जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिली की शोभा छपरा-बैरिया मार्ग से होते हुए मठ धज्जू गिरि की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग जो जय प्रकाश नगर बंधे की ओर जाता है उससे पिकअप पर लदी शराब तस्करी के जरिये बिहार जा रही है। इस खबर पर पुलिस ने घेराबंद कर लिया लिहाजा जवानों को देखकर पिकअप चालक गाड़ी लेकर मठ धज्जू गिरि की मठिया-लक्ष्मण छपरा मार्ग के दक्षिण पीपल के पेड़ के पास गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उस पर अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.