पिकअप पर लदी भैंस के साथ दो कथित मवेशी चोर गिरफ्तार
छपरा, मई 11 -- गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपित भेजे गए जेल इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कथित मवेशी चोरों को चोरी की भैंस और एक पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी के मवेशियों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर गौड़ा थाना क्षेत्र के हाथिसार गांव निवासी स्वर्गीय अनंत सिंह के पुत्र विकास कुमार को उसके घर से एक पिकअप वाहन के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने विकास कुमार से पूछताछ के बाद मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय जाने आलम के पुत्र परवेज कुरैशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.