पिकअप पर लदा 1.71 करोड़ का गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
सुपौल, मई 25 -- पिपरा, एक संवाददाता पिपरा पुलिस ने सोमवार सुबह एनएच 106 पिपरा-सिंहेश्वर मार्ग में रेलवे ओवरब्रिज अमहा के पास से एक पिकअप वाहन पर लदे 427.95 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी पर भाडी मात्रा में गांजा पिपरा थाना क्षेत्र होकर निकल रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पिपरा सिंहेश्वर मार्ग पर नाकाबंदी कर एक पिकअप बीआर 01 जीपी 5116 से 427.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजा की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। वाहन चालक तस्कर ने पुलिस को झांसा देने के लिए गांजा के उपर खाली कैरेट रख दिया था। पुलिस ने वाहन सहित चालक को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.