देवरिया, मार्च 21 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पिकअप चालक एक ई रिक्शा का नंबर डालकर चला रहा था। कसया पुलिस ने जब पिकअप को पकड़ा तो चालक की पोल खुल गई। कसया पुलिस के रामपुर कारखाना पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। दिनभर चौक चौराहे पर मामले की चर्चा चलती रही।नगर पंचायत रामपुर कारखाना के नोनिया टोली वार्ड निवासी पप्पू विश्वकर्मा ई रिक्शा चलाकर जीवन यापन करते हैं। शुक्रवार की सुबह कसया थाने के दीवान और एक पुलिसकर्मी पप्पू विश्वकर्मा के घर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा मलिक को कसया थाने में पिकअप बंद होने की जानकारी दी। यह बात सुनते ही ई रिक्शा चालक हक्का-बक्का रह गया। उसने पुलिस कर्मियों को ई रिक्शा होने की बात बताई और कहा कि उसके पास कोई पिकअप नहीं है। यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए और युवक का ई रिक्शा का फोटो खींचकर चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.