गोंडा, मई 16 -- गोण्डा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के काजीदेवर सीएचसी के सामने शनिवार को गोण्डा की तरफ से जा रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना का विवरण बताया जाता है कि शनिवार को करीब 11 बजे अंकित पासवान (19) पुत्र अनिल कुमार उर्फ दसमी निवासी झिलाही तथा राम अवतार पासवान (20) पुत्र बेचू पासवान मोटरसाइकिल से झिलाही से दर्जीकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दर्जीकुआं से मनकापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सीएचसी काजी देवर के सामने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इ...