पिकअप ने वाहन ने मारी टक्कर
गाजीपुर, अप्रैल 30 -- मरदह। हैदरगंज गांव के पास बुधवार की रात में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 295 किलोमीटर पर वाहन ने आगे चल रही पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लखनऊ निवासी पिकअप चालक सुबोध सिंह और पिकअप मालिक बालेन्द्र यादव घायल हो गए। लखनऊ से कागज लेकर पिकअप पटना जा रही थी। टक्कर लगने से पिकअप का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.