पिकअप ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर मौत
प्रयागराज, अगस्त 19 -- वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर झूंसी पुलिया के पास बुधवार भोर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे के शोर मचाने पर राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फैजूल्लापुर हेतापट्टी निवासी कैलाश नाथ मिश्रा सुरक्षा गार्ड थे। बुधवार सुबह वह अपने बेटे के साथ पैदल जा रहे थे। शास्त्री पुल के निकट झूंसी पुलिया के पास शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के मामले में हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिससे शास्त्री पुल पर कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात बन गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.