समस्तीपुर, अप्रैल 15 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी चौक के निकट मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सतमलपुर पंचायत के मनपर वार्ड 12 निवासी मो. रहमान के पुत्र मो. मुस्ताक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. मुस्ताक राजमिस्त्री का काम कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सारी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कार के धक्के से युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज घायल युवक को आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सतमलप...