बरेली, मार्च 21 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार की सुबह दस बजे शाही फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर लमकन के ईंट भट्टे के पास स्कूटीको पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार इकरार व फिरोज निवासी फतेहगंज पश्चिमी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज को बरेली भेज दिया। फिरोज की हालत चिंताजनक है। युवक लमकन गांव में रिश्तेदारी में शादी को कार्ड देकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप और स्कूटी कब्जे में ले ली। दूसरी दुर्घटना शाही मिर्जापुर मार्ग पर हुई। मिर्जापुर से शाही की जा रहा पत्थर भरा डंपर श्मशान भूमि के पास गहरी खाई में पलट गया। डंफर पलटने से डंफर का चालक घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को निकाल कर अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...