बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद के मोहल्ला लोधान निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव जटवाई के पास पीड़ित की भतीजी पूनम पत्नी प्रेमपाल, भतीजी पूनम व शीतल पुत्री नौरत्न भैंसा बुग्गी से आ रहे थे। इस दौरान पिकअप ने भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी में बैठी तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। भैंसा की टांग टूट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...