मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुरौल,एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चार दो बच्चों सहित चार को रौंद दिया। हादसे में रामपुर बखरी निवासी इंटर की छात्रा सलमा प्रवीण (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई मो. नवी हसन (35), भतीजी नफीसा प्रवीण (6) एवं भतीजा मो. राजा (5) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई पंसस अवधेश कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुरौल सीएचसी पहुंचाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। हालांकि, पंसस, ब्रजमोहन यादव, मो. हीफजूर रहमान, मो वजीबुल हसन, मो. अशफाक ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

ग्रामीणों की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मो. नवी हसन अपनी ब...