झांसी, फरवरी 2 -- बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच सीमेंट फैक्टरी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पिकअप में फंसकर करीब 30-40 मीटर घिसटती गई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। जबकि बाइक सवार उसका पति व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव पुंछी निवासी हरीओम पटेल खेती-किसानी करते हैं। बीती देर शाम वह अपने रिश्तेदार संतोष कुमार निरंजन के घर बबीना कस्बा के गांव खैलार अपनी पत्नी मोहिनी देवी पटेल व छोटी साली निधि पटेल के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बड़ागांव में एक सीमेंट फैक्ट्ररी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही पि...