गाजीपुर, मार्च 26 -- बहादुरगंज। क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर गुरुवार को पिकअप ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर माक दी। गंभीर हालत में दोनों को पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को मऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सनेहुआ निवासी 17 वर्षीय ऋतिक सरोज पुत्र अनिल सरोज और 16 वर्षीय प्रकाश सरोज पुत्र राजेश सरोज सलामतपुर चट्टी पर कुछ सामान लेने के लिए गए थे। सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने देवली मोड़ पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों किशोर बुरी तरह घायल होकर छटपटा रहे थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.