लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- नगर के गन्ना समिति के सामने एक पिकअप ने एक साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम बेहननपुरवा निवासी आर्यन वर्मा पुत्र ध्रुव वर्मा सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। तभी गन्ना विकास समिति के सामने एक पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पलिया सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.